कोटद्वार। सतपुली तहसील परिसर में शुक्रवार को हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान तहसील के सभी कर्मचारियों ने लगाये गये पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
सतपुली तहसील में उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार व अन्य कर्मचारियों ने हरेला पर्व मनाया धूमधाम से मनाया। कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने अति आवश्यक है, इस मौके पर उन्होंने आमजन से भी हरेला पर्व पर पौधे लगाने की अपील की।