कोटद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा भाबर मंडल द्वारा जशोधरपुर चौकी एवं गौरव सेनानी संगठन के ग्राउंड में वृक्षारोपण किया गया।
वही जसोधरपुर इंडस्ट्री एरिया व वार्ड नंबर 38 उत्तरी झंड़ीचौड क्षेत्र में मास्क वितरित किए गये।
इस मौके पर कलालघाटी चौकी प्रभारी कमलेश शर्मा, युवा मोर्चा भाबर मंडल अध्यक्ष मनमोहन पांडे, गौरव सैनानी संगठन के अध्यक्ष कुबेर जलाल, मंडल महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष सार्थक त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी कैलाश कुलवे, मंडल मीडिया नितिन रावत, मनदीप रावत नवीन केष्टवाल आदि मौजूद थे।
