नगर महिला मोर्चा ने पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
कोटद्वार। कोटद्वार शहर में नगर महिला मोर्चा ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस मौके पर नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीना बैंजवाल के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष के कैंप कार्यालय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एकत्रित होकर कैंप कार्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया।
वहीं महिलाओं ने पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लिया…कहां की हम पेड़ पौधों की रक्षा करेंगे… महिलाओं ने यह भी बताया कि पर्यावरण को सुधारने हेतु यह दिवस महत्वपूर्ण है लोगों में पर्यावरण जागरूकता को जगाने के लिए संयुक्त अभियानों की जरूरत है। पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों को देखना है।
इस मौके पर नगर महिला मोर्चा नीना बैंजवाल, प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य प्रेम प्रजापति, नगर डाटा प्रबंधक संगीता सुंद्रियाल, नगर मंडल उपाध्यक्ष कुसुम पटवाल, जिला मंत्री अनिता गौड सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।
वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोटद्वार भाबर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा राजकीय महाविद्यालय भाबर मे वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।