दुगड्डा रेंज में भारी मात्रा में अवैध पातन, मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल ने दिए जांच के आदेश, अधिकारीयो में मचा हड़कंप

कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज में भारी मात्रा में हुए अवैध पातन का संज्ञान लेते हुए मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल ने दिए जांच के आदेश। जांच के आदेश के बाद लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेंज अधिकारी/कर्मचारी आनन-फानन में मामले पर लीपापोती करने में जुट गए।

आपको बता दें कि लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज में नाप खेत में स्वीकृत पेड़ों की आड़ में भारी मात्रा में अवैध पातन की खबरें समाचार पत्रों/ सोशल  मीडिया में प्रकाशित की जा रही थी। जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्य वन संरक्षण गढ़वाल ने तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश जारी कर दिए। जांच अन्य वन प्रभाग के अधिकारियों के द्वारा की जाएगी।

जैसे यह खबर लकड़ी माफियाओ के संज्ञान में पहुंची तो लकड़ी माफियाओ से लेकर प्रभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रभाग के अधिकारी से लेकर रेंज के अधिकारी पूरे मामले पर लीपापोती करने में जुट गए।

वही मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल ने अपने पत्र में कहा कि उक्त रेंज की जांच अन्य वन प्रभाग के सहायक वन संरक्षक की अध्यक्षता में विशेष दल गठित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रभागीय वनाधिकारी लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार द्वारा नाप भूमि पर जारी पातन अनुज्ञा के प्रकरणों की मासिक समीक्षा नियमित रूप से कर ली जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *