शहर के प्रसिद्ध ज्वैलर्स संजय वर्मा भाजपा में हुए शामिल
पौडी। पौड़ी शहर के प्रसिद्ध ज्वैलर्स संजय वर्मा ने भाजपा के मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए है। अनिल बलूनी ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं दी है। संजय वर्मा ने बताया कि वह भाजपा के कार्यो से प्रभावित है साथ ही पौड़ी के रहने वाले अनिल बलूनी जिन्होंने पौड़ी के लिए तारामंडल जैसी सौगात दी। उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय मे पौड़ी को विकास की गति देने में काम किया जायेगा। वह स्वयं भी भाजपा परिवार में शामिल हुए है। वह पूरी ईमानदारी के साथ संगठन के लिये कार्य करेंगे।