कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग 309 में धुमाकोट तिराहे के पास एक कार अनियंत्रित होकर 80 मीटर गहरी खाई जा गिरी। घटना के दौरान कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे।घटना में एक महिला और पुरुस गंभीर घायल है,  जबकि अन्य तीनों को मामूली चोटें आई हैं। कार सवार परिवार  दिल्ली से देवलधार अपने गांव जा रहे थे। सड़क पर कोहरा होने के कारण दुर्घटना का होना बताया जा रहा है।

घायलों को  धुमाकोट पुलिस व स्थानीय लोगों के द्वारा खाई से निकाला गया। प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट में लाया गया जहाँ पर अजयपाल पुत्र होशियार सिंह उम्र 48 वर्ष का हाथ और महिला विद्या देवी पत्नी होशियार सिंह उम्र 72 वर्ष का पैर पर गंभीर चोट आई है। वहीं अनीता देवी पत्नी अजयपाल उम्र 45 वर्ष, अंकित रावत पुत्र अजयपाल उम्र 24 वर्ष और अदिति रावत पुत्री अजयपाल सिंह 18 वर्ष को मामूली चोटे आयी।धुमाकोट थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि वाहन संख्या DL 11 CC 4264 जिसमे एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे तथा दिल्ली से अपने घर देवलधार जा रहे थे, कार अनियंत्रित होकर धुमाकोट तिराहे पर खाई में गिर गई। जिसने से दो लोग गंभीर घायल हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *