मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्तः दो की मौत, तीन घायल
कोटद्वार: पौड़ी जिले के एकेश्वर विकास खंड के पाटीसैण-थापली मोटर मार्ग
पर एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, दुर्घटना मे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए,वाहन मे कुल पाँच लोग सवार थे।

पाटीसैण-थापली मोटर मार्ग मैक्स वाहन दुर्घटना घायल युवक

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर सांय को पाटीसैण से थापली जा रहा
मैक्स वाहन संख्या यूके 12टीए 2700 पाटीसैण से ढाई किलोमीटर आगे
अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिससे उसमें सवार वाहन स्वामी थापली
निवासी 33 वर्षीय सुदामा प्रसाद पुत्र चैतराम व  चालक संजय गुसाई पुत्र
कुंवर सिंह ग्राम देदार 38 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।  जबकि
थापली निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र स्व. मनवर सिंह 55 वर्ष, रोशन सिंह
बिष्ट पुत्र विजेंद्र सिंह 22 वर्ष व कुलदीप सिंह बिष्ट पुत्र स्व. चित्र
सिंह 22 वर्ष घायल हो गये है। जिन्हें उपचार के लिए बेस चिकित्सालय कोटद्वार लाया गया
है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *